डुमरी उपचुनाव के दिन किसी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए राज्य प्रशासन होगा जिम्मेवार: बाबूलाल

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश को उजागर किया।
उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव के प्रचार अभियान में उन्होंने सभी प्रखंड और मंडलों में जनसभा एवम संपर्क के माध्यम से सीधा संवाद किया। जिसमे यह बात स्पष्ट रूप से उभर कर आई कि जनता के परिवर्तन की चाहत है,लोग हेमंत सरकार से निजात चाहते हैं। लगभग पौने चार वर्षों की हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ी है। जिसने आम जनता को बुरी तरह प्रभावित किया है।राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।जिसे राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।जनता को विश्वास हो चुका है कि हेमंत सरकार के रहते भ्रष्टाचार नहीं रुक सकता।
विधि व्यवस्था के बारे में उन्होंने दो दिन पहले जमशेदपुर कोर्ट में घटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसपर उच्च न्यायालय को कड़ा संज्ञान लेना पड़ा।
कहा कि इसके पूर्व भी उच्च न्यायालय ने झारखंड की विधि व्यवस्था पर कड़ी टिप्पणी करते हुए निर्देश दिए थे।
उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था खराब तभी होगी जब पुलिस कमजोर होगी।आज प्रदेश में पुलिस गलत कार्यों को बढ़ावा दे रही,वसूली कर रही,अपराधियों का संरक्षण कर रही यह जनता को महसूस हो गया है।
कहा कि झारखंड में लोहा,कोयला, पत्थर,बालू की लूट मची है।और लुटेरों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है
सरकार लुटेरों को बचाने केलिए सुप्रीम कोर्ट तक महंगे वकील से पैरवी करवा रही।
उन्होंने कहा कि जनता ऐसी भ्रष्ट,निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से डुमरी उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी भरी मतों से चुनाव जीतेगी , झारखंड में नया सवेरा आयेगा।
झारखंड को बंगाल बनाना चाहती है हेमंत सरकार* उन्होंने कहा कि एन डी ए प्रत्याशी की बढ़ती लोकप्रियता से झामुमो में बौखलाहट है। राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन एजेंट के रूप के काम कर रहा ।पुलिस सरकार की टूल्स बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि बौखलाहट में झामुमो के कार्यकर्ता, दलाल बिचौलिए भोला सिंह और तपेश्वर सिंह ने जरीडीह में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व मुखिया मथुरा सोरेन और जयप्रकाश मंडल का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हेमंत सरकार बंगाल बनाना चाहती है।
कहा कि उन्होंने इस संबंध राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात की है तथा अपहृत कार्यकर्ताओं के रिहाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बौखलाहट का एक और दृश्य बीती रात सामने आया जब नवाडीह में भाजपा कार्यकर्ता निर्मल महतो के निजी विद्यालय में ठहरे कार्यकर्ताओं को रात भर जांच के नाम पर बार बार छापेमारी कर परेशान किया गया। पुलिस रात भर झामुमो के गुंडे दलालों के इशारों पर नंगा नाच करती रही।

उन्होंने कहा कि गांव में महिलाओं को एन डी ए को वोट करने पर राशन कार्ड रद्द कराने की धमकी दी जा रही है।

कहा कि राज्य सरकार भय का वातावरण बनाना चाहती है। आतंक के बल पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एन डी ए कार्यकर्ता भी गड़बड़ियों को चुपचाप सहन नहीं करेंगे।
श्री मरांडी ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की जिम्मेवारी है। और अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है राज्य सरकार उसके लिए पूरी तरह जिम्मेवार होगी।
कहा कि राज्य प्रशासन भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित कराए।
आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *