सपा सांसद रामजी लाल सुमन का अखिल राजपूताना कल्याण न्यास ने पुतला फूंका

रांची: यूपी से समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राजपूतों पर अभद्र बयानबाजी के खिलाफ अखिल राजपूताना कल्याण न्यास ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकला। साथ ही फिरायालाल चौक पर पुतला फूंका। इस मार्च ने समाज में एकता, साहस और वीरता का प्रतीक प्रस्तुत किया और यह संदेश दिया कि राजपूत समाज अपने पूर्वजों के अपमान को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा।
विरोध मार्च के बाद सभी लोग एकजुट होकर फिरायालाल चौक पर एकत्र हुए, जहां इस आंदोलन का मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां पर रामजी लाल सुमन द्वारा हमारे वीर पूर्वज राणा सांगा के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान, जिसमें उन्होंने राणा सांगा को गद्दार कहा था, पर तीव्र विरोध व्यक्त किया गया। इस बयान को पूरी तरह से नकारते हुए, राजपूत समाज के लोगों ने इसका विरोध किया।
पुतला दहन करते समय समाज के लोग गुस्से से भरपूर थे और उन्होंने पुतले को जूते और चप्पलों से मारा, यह प्रदर्शन इस बात का प्रतीक था कि राजपूत समाज किसी भी व्यक्ति को, जो हमारे पूर्वजों का अपमान करेगा, उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही, नारे लगाए गए कि
“जो भी हमारे पूर्वजों के साथ खिलवाड़ करेगा या उनका बदनाम करेगा, राजपूत समाज उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उसकी ईट से ईट बजा दी जाएगी।”
यह विरोध प्रदर्शन एक स्पष्ट संदेश है कि राजपूत समाज अपने गौरव, वीरता और पूर्वजों के सम्मान की रक्षा के लिए कभी भी एकजुट होकर खड़ा हो सकता है। यह आंदोलन न केवल हमारे पूर्वजों की गरिमा की रक्षा करने के लिए था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज में ऐसे अपमानजनक बयानों और टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर रामेश्वर दयाल सिंह,शिवाजी सिंह परमार,संजय सिंह ,श्रीराम सिंह ,धीरज सिंह उर्फ बिनु सिंह, प्रतुलनाथ शहदेव मनीष सिंह , रंजन कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह ,सूर्यकांत सिंह जितेंद्र सिंह ,दिलीप सिंह ,शशि सिंह लव कुमार सिंह ,शिव चंद्र सिंह,रमाकांत सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह,विजय सिंह ,प्रमोद सिंह ,श्याम किशोर सिंह ,डॉ अजय नाथ सहदेव ,कुंदन सिंह,सुनील कुमार सिंह , ,बलिंद्र सिंह,अवध बिहारी सिंह ,निशांत सिंह,विपिन सिंह ,मनीष सिंह ,यश सिंह परमार ,देवराज सिंह,नीतू सिंह ,गौतम सिंह ,जितेंद्र सिंह ,अंशुमान सिंह ,ब्रजभूषण सिंह ,राजकुमार सिंह ,नागेश्वर सिंह ,सुनील सिंह ,मनोज कुमार सिंह ,दिलीप कुमार सिंह ,विजय सिंह , मुदित राज ,प्रतुल नाथ सहदेव ,गणेश चंद्र समल,रवि प्रताप सिंह,बलराम सिंह,रणधीर सिंह ,संजीव सिंह,पंकज सिंह,राणा प्रशांत सिंह,प्रभु नाथ सिंह,महावीर सिंह,राजकिशोर सिंह ,रविरंजन सिंह ,संजीत सिंह ,प्रभाकर सिंह,शैलेन्द्र सुमन ,धर्मेन्द्र सिंह सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *