रांची में बेटे ने बाप की जान ली, वहीं जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में तीन ने की आत्महत्या

रांचीः राजधानी रांची में बेटे ने बाप की हत्या कर दी। वहीं जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया। राजधानी रांची के नामकुम खरसीदाग इलाके में देर रात आपसी विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. मृतक का नाम सुखराम होरो है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में मानगो में स्कूली छात्र, परसुडीह में महिला और एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। मानगो के मुंडा कालोनी में 11 वर्षीय नाबालिग अंशु कुमार ने भाई से झगड़े के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं हलुदबनी नामो टोला में 21 वर्षीय चांदनी पूर्ति का शव उसकी मायके से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ से शनिवार को लटका पाया गया। इसके अलावा परसुडीह थाना क्षेत्र खासमहल एसपी कालेज रोड निवासी 56 वर्षीय अनूप कुमार मंडल ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *