संतोष गंगवार ने राज्यपाल पद की शपथ ली,सीएम सहित कई मंत्री हुए शामिल

रांची: नव मनोनित राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन के बिरसा मंडप पर पद एवम गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश ने उन्हें शपथ दिलाई।
इस दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन,मंत्री बैद्यनाथ राम,मिथिलेश ठाकुर,दीपिका सिंह पाण्डेय,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह सहित कई आला अधिकारी शामिल थे। बता दें कि संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे थे। रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत एयरपोर्ट में किया गया था। हेमंत सोरेन सरकार की पूरी मंत्रिमंडल सहित राज्य के सभी आला अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। बीते 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की। जिसमें संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *