राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

रांची : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसदी रद्द करने और केन्द्र की मोदी सरकार की संविधान-विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में नगड़ी और रातु प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा दलादिली चौक, रिंग रोड में ‘‘जय भारत सत्याग्रह’’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार ढंग से विरोध दर्ज करवाया।
इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी है।लोकतंत्र की सभी मर्यादाएं ध्वस्त हो गई हैं। भारत जोड़ा यात्रा की अपार सफलता एवं मोदी सरकार के पूंजीपति मित्र अडानी-अंबानी को अनुचित लाभ दिलाने के मुद्दे को राहुल गांधी जी द्वारा प्रमुखता से उठाये जाने से मोदी सरकार बौखलाई गई है। परंतु वे यह नहीं जानते कि सदस्यता रद्द करने से उनकी आवाज दबने वाली नहीं है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार की अनुचित कृत्यों एवं गलत नीतियों का सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहेंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार संविधान और जन विरोधी कार्य कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसका उदाहरण राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता जाना है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश की जनता की आवाज रही है। हम पूरी दृढ़ता से देश की जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
कार्यक्रम में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी शिव कुमार भगत, महिला जिलाध्यक्ष मेरी तिर्की, विनय सिन्हा, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा, महिला अध्यक्ष उषा देवी, संजय कुमार, रश्मि पिंगुआ, अख्तर अंसारी, तरुण तिर्की, पूर्व मुखिया कुशल उरांव, ऐनुल हक, अतुल राज ठाकुर, महताब आलम, कृजवन महतो, मकसूद अंसारी, सोमा उरांव, माहिर अंसारी, विनीता एक्का, आर्गन खलखो, ईश्वर आनंद, संजय सरैया, परमेश्वर सिंह, पिकलू चटर्जी, तुलसी खरवार, मनोज तिर्की, एनामुल अंसारी, शकील अंसारी, परवेज अंसारी, फिरोज आलम, नीलम तिग्गा, जतरी देवी, लक्ष्मी देवी, शक्ति महतो, महावीर उरांव, बसंत बाखला, सुजीत मुंडा, अबुजर आलम, महादेव टोप्पो, चमरू उरांव, रवि राम एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *