कहलगांव में एनएच-80 पर सड़क हादसा, दो बाईक सवार युवक की मौत

भागलपुर। जिला के कहलगांव के समीप आमापुर में एनएच80 मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा में दो बाईक सवार की मौत हो गई। दोनो मृतक बाईक से घोघा से कहलगांव की ओर जा रहे थे जबकी ट्रक कहलगांव से घोघा की ओर आ रहा था। घटना लगभग चार बजे बजे शाम की है।

ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की एक बाईक सवार पहिए रौंदा गया तो दूसरा बाईक सवार पहिया व एक्सल रॉड के बीच दस मीटर तक घीसटाते हुए सीमेंट निर्मित नाला के उपर जा पहुंची। नाले के ढक्कन के उपर मृतक और उसके उपर ट्रक का एक्सल रॉड। ट्रक का पुरा भार एक मृतक के सिर पर दवा रहा। कमरे पैर सब क्षतिग्रस्त चूर चूर हो गए। सूचना पाकर घोघा पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान सन्हौला थाना क्षेत्र के ताड़र निवासी उत्तम यादव के पुत्र दुर्गेश कुमार (19) व सुखो यादव के पुत्र नितेश कुमार (22) के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गेश कहलगॉव स्थित अपनी मौसी के जा रहा था जाने के प्लान से कुछ देर पहले साथी नितेश को भी तैयार कर लिया । नितेश भी जाने को तैयार हो गया और बाईक से दोनो साथ चल दिया। घटनास्थल के पास पहुंचते ही फ्लाई ऐश लदी अनियंत्रित ट्रक WB57C/2723 की चपेट मे आ गया। ट्रक पूरब दिशा से आ रही थी। प्रत्यदर्शियों के अनुसार दस पन्द्रह फीट तक मोटरसाइकिल सवार ट्रक में फंसा घसीटा रहा।तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक सड़क किनारे बनी नाला के उपर चढ़ गया इस क्रम मे एक शव सड़क पर रह गया तो दूसरा शव पहिया व एक्सल के बीच लिपटा नाले के ढक्कन पर जा टिका। ट्रक के एक्सल रॉड व नाला ढक्कन के उपरी सतह के बीच फंसा रहा पैंतालीस मिनट की मशक्कत के बाद जख व अन्य जुगाड़ तकनीक से शव को निकाला जा सका। घटना में दोनो मृतक का चेहरा विकृत हो चुका था मोटरसाइकिल नंबर से ऑनर की जानकारी लेकर पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी गई तब शव की पहचान हो सकी। दोनो अविवाहित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *