गांधी जयंती पर चंदाघासी में राजद नेता गौरीशंकर यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

रांची: राजधानी रांची के चंदाघासी में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।
वहीं प्रदेश राजद खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही गांधी जी के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। गांधी जयंती पर वे पूरी तरह से गांधी जी के लूक में नजर आए।गांधी जी के चित्र उपस्थित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया।


मौके पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य की राह पर चल कर अंग्रेजों को भगाने का काम किया था। अहिंसा से कुछ नहीं होता है,सत्य की राह पर चल कर असत्य को पराजित किया जा सकता है।
इस अवसर पर विमल कुमार,अजय कुमार,कुंदन,राहुल यादव,शंकर यादव,धीरेंद्र श्रीवास्तव,ब्रजेश यादव,नीतीश यादव,सरोज राम,बिनोद साव सहित कई लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *