बोकारो की घटना पर राजद ने किया शोक व्यक्त,मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व घायलों की समुचित इलाज की मांग

रांची:– राष्ट्रीय जनता दल ने बोकारो में हाइटेंशन तार में ताजिया सटने से 4 लोगों की हुई मौत को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा इस घटना से पूरा राजद परिवार आहत है। मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। पूरा राजद परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
उन्होंने कहा मृतक के परिजनों व जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं, उनके साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व घायलों का समुचित इलाज की मांग राज्य सरकार व बोकारो जिला प्रशासन से की है।
शोक संवेदना वक़्त करने वालों में राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव , सुरेंद्र यादव अंजल किशोर. शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *