राउंडटेबल लेडीज़ सर्कल का ब्लैंकेट डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव, आरटीआई वीक कन्वेनर हैं रितेश गुप्ता

रांची: रांची समारिटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल 169 ने सैकड़ों लोगों के बीच ब्लैंकेट एवं सर्दी के कपड़े बांटे । साथ ही सभी लोगों के लिए रोटी बैंक का आयोजन किया गया। ये ड्राइव रिम्स अस्पताल के समीप आयोजित किया गया। कड़कड़ाती ठंड में लोगों को ठिठुरन से बचाने के लिए ये बेहद अहम एवं आवश्यक प्रयास रहा। ज़रूरतमंद लोगों एवं आर्थिक रूप से कमजोर तपके के लिए यह विशेष आयोजन किया गया। मौके पर राउंडटेबल २४४ के चेयरमेन आकाश खोसला, आरटीआई वीक कनवीनर रितेश गुप्ता, लेडीस सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, आदित्य कटारूका, पीयूष सरावगी, आयुष मोदी, अंकिता मोदी, संचित राजगढ़िया, वर्तिका राजगढ़िया मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इन ब्लैंकेट्स को बड़े पुरुष, महिलाए, बच्चे, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों में वितरित किया गया। छोटे बच्चों को स्वेटर दिए गए।

उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन एवं प्रीति सराफ ने दी ।
राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं।
राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल रांची एवं खूंटी बारह क्लासरूम एवं दो टोईलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है। इस स्कूल में सैकड़ो छात्र निशुल्क अथवा अत्यंत निम्न शुल्क में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ।
राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक दस हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *