TRENDING NOW

रिटायर्ड श्रीकांत तिवारी 13 वर्षों से म्यूटेशन के लिए थे परेशान, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में हुआ समाधान

रांची :वरिष्ठ नागरिक श्रीकांत तिवारी का 13 वर्षों का इंतजार उपायुक्त भजन्त्री के जनता दरबार में खत्म हुआ। दाखिल-खारिज होने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद देने पहुंचे श्रीकांत तिवारी भावुक हो गये, रुंधे गले से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और का आभार प्रकट किया।

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से रिटायर श्रीकांत तिवारी नामकुम अंचल के तुपुदाना मौजा में 07 डिसिमल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए वर्ष 2012 से प्रयासरत थे। वो अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार आये, सारे दस्तावेज को देखने के बाद उपायुक्त द्वारा फोन पर ही नामकुम अंचल अधिकारी को म्यूटेशन का निर्देश दिया गया और 10 मिनट में श्रीकांत तिवारी की जमीन का दाखिल-खारिज हो गया।

उपायुक्त ने कहा कि आम जनता को बेवजह कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, उन्हें परेशानी न हो इसके लिए सभी पदाधिकारी/कर्मी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *