झारखंड कैडर के रिटायर्ड आइएएस एसके सत्पथी को राष्ट्रपति भवन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी

द्रौपदी मुर्म के राज्यपाल रहते हुए सत्पथी थे प्रधान सचिव
रांचीः झारखंड कैडर के रिटायर्ड आइएएस संतोष कुमार सत्पथी को राष्ट्रपति भवन में बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है। इसकी चर्चा जोरों पर हैं। कि सत्पथी को राष्ट्रपति भवन बुलाया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि द्रौपदी मुर्मू के राज्यपाल रहते हुए एसके सत्पथी राज्यपाल के प्रधान सचिव थे। झारखंड की ब्यूरोक्रेशी में इस बात की भी चर्चा है कि एसके सत्पथी राष्ट्रपति के प्रधान सचिव भी हो सकते हैं। बताते चलें कि एसके सत्पथी 1986 बैच के अफसर हैं। झारखंड सरकार में वे विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को भी वे संभाल चुके हैं। वहीं जेपी दास का भी राष्ट्रपति भवन में महत्वपूर्ण पद मिलना तय माना जा रहा है। दास भी झारखंड में द्रौपदी मुर्मु के निजी आप्त सचिव रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *