हर 10 साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए: जीतराम मांझी

रांची: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पूरे देश में दो ही जाति है,एक अमीर और दूसरा गरीब। हिंदुस्तानी आवाम पार्टी गरीबों के लिए काम करती है। वे रविवार को बीएनआर होटल में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी अब बिहार ही नहीं देश के कई राज्यों में पार्टी को विस्तार किया जायेगा। आज पार्टी कार्यकारिणी की बैठक देश के 13 राज्यों से पार्टी के कार्यकर्ता आए हुए थे। पार्टी अब राष्ट्रीय फलक पर दिखेगी। इस बैठक में सात प्रस्ताव पारित किया गया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें एक ही सीट मिली, इसके बावजूद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई।
आज देश में लघु सूक्ष्म उद्योग की संख्या 6 करोड़ है। आगामी भविष्य में इसमें सुधार किया जाएगा। वहीं उन्होंने बजट को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को अच्छा बजट दिया है। आरक्षण के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट का निर्णय का स्वागत करते हैं।SC/ST आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सही है।हर 10 साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए।SC/ST में साक्षरता दर को बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *