रांची नगर निगम के नए प्रशासक संदीप सिंह ने पदभार संभाला

रांची:रांची नगर निगम के नए प्रशासक संदीप सिंह ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान प्रशासक अमित कुमार से चार्ज लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जायेगा।
इस मौके पर अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, सहायक प्रशासक मुकेश कुमार, चंद्रदीप कुमार, निहारिका तिर्की, निकेश कुमार, सूरज प्रकाश सिंह चौधरी, निगम के अभियंतागण एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *