रांची नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष 80,64,37,113 की राशि संग्रहण किया

रांची: रांची नगर निगम नागरिकों के सहयोग से इस वित्तीय वर्ष में 1,67,372 करदाताओं से कुल Rs. 80,64,37,113 की राशि का संग्रहण किया गया, जिससे रांची नगर निगम झारखंड में सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रहण करने वाली नगर निकाय बन गई।*
मुख्य उपलब्धियां:*
•डिजिटल भुगतान से कर संग्रहण:
32,373 करदाताओं ने ₹ 17,05,79,093.21 का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया।
•जन सुविधा केंद्रों पर भुगतान:
*13,934 करदाताओं ने ₹ 5,38,72,014.58 की राशि निगम कार्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों पर जमा की।
•डोर-टू-डोर कलेक्शन:
*1,06,019 करदाताओं से ₹ 41,81,40,029.39 की राशि एकत्रित की गई।
•31 मार्च 2025 को अंतिम दिन की उपलब्धि:
आज के दिन ही 897 करदाताओं से ₹ 91,45,230.00 का संग्रहण किया गया।
•अन्य कर संग्रहण:
जल कर: इस वर्ष ₹12,02,91,970 की राशि जल कर के रूप में प्राप्त हुई।
ट्रेड लाइसेंस: कुल 18,370 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे ₹2,16,38,840.00 का राजस्व प्राप्त हुआ।
•बता दे कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में रांची नगर निगम द्वारा 70,39,63,175 रुपए की राशि वसूली गई थी। इस वित्तीय वर्ष रांची नगर निगम द्वारा 10,24,73,938 रुपए ज़्यादा कर की वसूली की गई है। रांची नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि एकत्रित राजस्व का उपयोग नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, आधारभूत संरचना विकास और शहर को और अधिक सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *