रांची महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका
रांची :कांग्रेस विधायक दीपिका पाण्डे सिंह के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका।पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिमा सिंह एवं विनिता पाठक ने किया गया। महिलाओं ने निशिकांत दूबे की प्रतिमा पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया।
ज्ञात हो की अपने ट्विटर पोस्ट में भाजपा सांसद ने महागामा कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह जी को लेकर सांकेतिक रूप से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता रहा है। महिलाओं ने निशिकांत दुबे हाय हाय, दलाल सांसद वापस जाओ और माफ़ी मांगों का नारा लगाया ।
कार्यक्रम में विनीता पाठक, पूर्णिमा सिंह, सलीमा खान, जगदीश साहू, सुरेन राम, अख्तर अली, राजीव सुमन, सोनी नायक, भवतारण कर्मकार, शंभु गुप्ता, फिरोज, गुलाम रवानी, प्रियंका सिसोदिया, मुनी देवी, आरती सिंह, आरती देवी, ममता सिन्हा, खतीजा खातुन, श्वेता कच्छप, सीमा नायक, अनिता सिन्हा, राखी प्रियदर्शिनी, राखी कौर, हेमलता, डॉली कुमारी, जबीदुन, लवंगलता निराला आदि शामिल थी।

