14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
मुंबई : फिल्म एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इसी महीने 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जायेंगे.हालांकि शादी की तारीख के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स अपनी पुष्टि कर रहे हैं।
वहीं आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट की मानें तो आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अभिनेत्री की मेहंदी समारोह 13 अप्रैल को होगा।
उन्होंने बताया कि इस जोड़े की शादी का फंक्शन 4 दिनों का होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शादी 14 अप्रैल को होगी, जबकि मेहंदी 13 अप्रैल को होगी। कपल आरके के बांद्रा वाले घर वास्तु में एक अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शादी रचाएंगे।
शादी के बाद आलिया भट्ट अपने हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए अमेरिका जाएंगी। दूसरी ओर, रणबीर रश्मिका मंदाना के साथ संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की शूटिंग शुरू करेंगे।

