बीजेपी छोड़ एलएपी में शामिल हुए राजकुमार भगत
रांची: लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में गोड्डा जिला से राजकुमार भगत अपने मुख्य समर्थक दुलाल मंडल और रामप्रसाद शर्मा के साथ बीजेपी छोड़कर एलएपी में शामिल हो गए।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू , प्रधान महासचिव मो. अजहर आलम , प्रदेश सचिव दिलीप कुमार साह , जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता , खिरोद साह एवं कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक ने माला पहनाकर स्वागत किया
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव उपरांत पार्टी विचारधारा से प्रभावित होकर अपने क्षेत्र के प्रभावशाली लोग एक एक कर लोकहित अधिकार पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं ! 5 जुलाई को दुमका लोकसभा से महाशन मुर्मू , 7 जुलाई को कोडरमा लोकसभा से सुरेन्द्र अग्रवाल भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

