रातु रोड में खुला राजेंद्रनगर निगम हॉस्पिटल,गरीब और असहाय के लिए बहुत ही कम खर्च में होगा इलाज

रांची: राजधानी रांची के रातु रोड चौक पर स्थित राजेंद्रनगर निगम हॉस्पिटल का बुधवार को शुभारंभ हो गया।

इसका उद्घाटन समाजसेवी बीबी शर्मा ने नारियल फोड़ कर और फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के ओपीडी वार्ड,ऑपरेशन थियेटर, ओटी रूम,लेबोरेट्री रूम सहित कई चीजों का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि यह अस्पताल गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। वहीं अस्पताल के निदेशक विशाल कुमार शर्मा और सहायक लैब टेक्नीशियन रितेश कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लोगों के साथ स्वास्थ्य को लेकर बड़ी समस्या है। उसको लेकर हमलोग एक बेहतर पहल करने वाले हैं। बड़े बड़े निजी अस्पतालों में मंहगे इलाज से लोगों का जमीन घर सब बिक जाता है। लेकिन इस हॉस्पिटल में गरीबों का बहुत ही कम खर्च में इलाज होगा। साथ ही यहां पर आयुष्मान की भी सुविधा है। यहां पर जेनरल वार्ड दो हैं, जेनरल सर्जरी भी होगी। साथ ही बच्चों के लिए भी अच्छे डॉक्टर बैठेंगे।अस्पताल में फिलहाल तीन डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। इसमें अर्थों,गायनी और फिजिशियन हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का यह अस्पताल लोगों को हाई क्वालिटी की स्वस्थ्य सुविधा देने में पीछे नहीं हटेगी। यह अस्पताल 24×7 लोगों के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *