24की लड़ाई में एनडीए की हार को देखते हुए पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाया है: रागिनी नायक
रांची:कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोली है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले आठ- नौ सालों से पीएम मोदी महिला आरक्षण पर एक शब्द नहीं बोले और यह भाजपा का चुनाव मुद्दा भी है। अब एक ऐसे महिला बिल लाए हैं जो अगले 16सालों तक क्रियान्वित ही नहीं हो सकता तो यह विशेष सत्र में लाने की क्या जरूरत थी। इसका एक ही जवाब है,भाजपा चुनावी हार को देखते हुए महिलाओं को लुभाने के लिए यह बिल लाया। यह महिलाओं के लिए महज एक झूनझूना है। जैसे डूबते को तिनके का सहारा होता है उसी तरह शायद पीएम मोदी को यह लग रहा है कि इससे24की लड़ाई में एनडीए की जीत होगी। लेकिन भाजपा की यह भूल है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का देश की सत्ता से जाना तय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है और इसे तुरंत लागू करने की मांग करती है। लेकिन जबतक जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया नहीं होगी तबताक महिला आरक्षण बिल कैसे लागू होगा। भाजपा ने महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए यह बिल लाया है। आगे 2039 तक यह बिल लागू नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का लाभ सभी जाति की महिलाओं को दिलाना चाहती है। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा,डॉक्टर एम तौसिफ सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

