राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू दो बार विधायक, एक बार राज्यमंत्री और राज्यपाल रह चुकी हैं..

दिल्ली : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू दो बार विधायक, एक बार राज्यमंत्री और राज्यपाल रह चुकी हैं. उधर राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में घोषणा होने के साथ ही चारों तरफ से उनको बधाई मिलने का सिलसिला जारी. वहीं बुधवार को उन्होंने ओडिशा में रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कीं। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल होने का कीर्तिमान इनके नाम पर पहले ही दर्ज है।कभी विवादों में नहीं रहीं

18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के पहले द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी थीं। राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया था। अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं। झारखंड के जनजातीय मामलों, शिक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर वह हमेशा सजग रहीं। कई मौकों पर उन्होंने राज्य सरकारों के निर्णयों में संवैधानिक गरिमा और शालीनता के साथ हस्तक्षेप किया।2017 में भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम की चर्चा हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *