राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची जमशेदपुर, श्री श्री जगन्नाथ मंदिर और जगन्नाथ आध्यात्मिक सेंटर केंद्र की आधारशिला रखी

रांची: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार,सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विशेष विमान से राष्ट्रपति जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वे सड़क मार्ग से कदमा पहुंची। यहां पर उन्होंने मरीन ड्राइव पर श्री श्री जगन्नाथ मंदिर और जगन्नाथ आध्यात्मिक धर्मार्थ केंद्र की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने भूमि पूजन भी किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे। भूमि पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि श्री श्री जगन्नाथ मंदिर की जमशेदपुर में स्थापना का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ जल्दी नहीं आते। उनके आने का इंतजार करना पड़ता है। रथ यात्रा होती है, तो वह झूला झूल के और गाना गाकर भक्तों को रिझाते हुए आते हैं।
उन्होंने कहा कि रांची में निड़ाचढ मंदिर बना था। तब से जगन्नाथ निड़ाचढ बिहारी बन गए हैं। अब झारखंड बिहारी बन गए थे। अब जमशेदपुर में उनका मंदिर बन रहा है। आज से जगन्नाथ जमशेदपुर बिहारी हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अब जगन्नाथ भगवान की कृपा जमशेदपुर पर बरसेगी। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ सर्व सुलभ हैं। पूरे विश्व के भगवान हैं। उनकी सहज लोकप्रियता पूरी दुनिया में है।
राष्ट्रपति का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके मद्देनजर पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है।गौरतलब है कि, सोनारी से लेकर मेरीन ड्राइव पर कार्यक्रम स्थल और फिर यहां से बारीडीह स्थित मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज तक सड़क की मरम्मत कर दी गई है। जहां-जहां सड़क पर गड्ढे थे, उन्हें ठीक भर दिया गया है। लंबी स्ट्रेच में सड़क पर तारकोल डाल दिया गया है, ताकि मुख्यमंत्री और उनके साथ आने वाले अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की कारें हिचकोले नहीं खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *