खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न स्टॉल का किया निरीक्षण

खूंटी: स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। उनके साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन,सीएम हेमंत सोरेन,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई अतिथि थे।
इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल में शिल्प का प्रदर्शनी, बांस की टोकरी,जैविक हल्दी के अलावा मशरूम से उत्पादित विभिन्न प्रकार के उत्पाद, झारक्राफ्ट,पलास के स्टॉल लगाए गए थे।
राष्ट्रपति ने बारी बारी से स्टॉल का निरीक्षण किया।
मशरूम के स्टॉल में जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं तो उन्होंने मशरूम से बने उत्पादों की जानकारी ली। स्टॉल में मौजूद एपीपी के निदेशक प्रभाकर कुमार ने राष्ट्रपति को बताया की मशरूम उत्पादन करवाकर उसका ग्रामीण महिलाओं के द्वारा प्रोसेसिंग कर के मशरूम बड़ी,अचार,मिक्सचर, पापड़ और मुरब्बा आदि तैयार करवाते हैं। ये सभी उत्पादों को हम लोग बाजार भी उपलब्ध करवाते हैं। इससे महिलाओं को उनके द्वारा उत्पादित मशरूम से बने प्रॉडक्ट कोयू उचित मूल्य मिल जाता है। साथ ही उनकी आमदनी भी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *