राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में कार्यक्रम,डीसी ने कार्य स्थल का किया निरीक्षण
रांची: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के जी.पी . बिरला ऑडिटोरियम में Platinum Jubilee Year Celebration कार्यक्रम को लेकर, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक करते हुए सुरक्षा के सभी मानक पहलुओं एवं पूरी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की कार्यक्रम के दौरान सारी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य सम्बंधित सभी तैयारी ससमय पूरा कराने को कहा गया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सारी आवश्यक तैयारी में लगा हुआ है। सारी सुरक्षा के मानक पर कार्य करते हुए सारे आवश्यक तैयारी कर रहा है, जिसमें रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वालें क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाहनों की चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।इस दौरान वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. इंद्रनिल मन्ना, डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, अंचल अधिकारी कांके, रजिस्टार बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. सुदीप दास एवं भवन निर्माण, पेय जल विभाग, रांची नगर निगम, पथ निर्माण विभाग एवं सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

