सडक दुर्घटना में तिन की मौत, दो की पहचान करने में जुटी पुलिस
सिमरिया : सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला पिकेट तलशा स्कूल के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में तिन लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए शीला पिकेट प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गए थे जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परंतु तीनों की मौत हो गई जिसमें से एक मृतक वीरेंद्र गंझू उर्फ बिल्ला सिमरिया थाना क्षेत्र के गोवा खुर्द गांव का रहने वाला है जो बस में करता था कंडक्टर का काम। अन्य दो मृतक का पहचान नहीं हो पाया है। दोनों मृतक को हजारीबाग सदर अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है। दोनों मृतकों का एड्रेस प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। वहीं वीरेंद्र गंझू उर्फ बिल्ला की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है।



