PFI का मास्टरमाइंड याकूब मोतिहारी में दबोचा गया

मोतिहारी : पटना एटीएस के साथ मोतिहारी की पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए PFI संगठन के मास्टरमाइंड उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस पटना और जिला पुलिस की टीम ने चकिया थाना क्षेत्र से इसकी गिरफ्तारी की है। इसकी पुष्टि पूर्वी चंपारण के एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने की है। यह गिरफ्तारी चकिया थाना क्षेत्र के बांस घाट गांव से हुई है। पुलिस याकूब से पूछताछ में जुटी हुई है।
पूर्वी चंपारण के एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद चकिया के रहने वाले याकूब का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा है। याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस, सहित कई जांच एजेंसियां कर रही थी, लेकिन हर बार वह बार पुलिस और जांच एंजेसी को चकमा देकर फरार हो जाता था, लेकिन इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे एटीएस की टीम अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
पिछले साल NIA ने फुलवारी शरीफ में किया था भंडाफोड़
बता दें कि बीते साल बिहार के फुलवारी शरीफ में एनआईए ने छापेमारी कर पीएफआई की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान एक मिशन 2047 नाम का सात पन्नों का दस्तावेज बरामद किया गया था. एनआईए के दावे के मुताबिक, इस दस्तावेज में 2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने का रोडमैप दिया गया था. एनआईए के दावे के अनुसार, इस दस्तावेज में देश की सत्ता पर कब्जा करने का प्लान बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *