मुरहू उप प्रमुख अरुण साबू के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए क्षेत्र के लोगों ने मंदिर,माजिद और चर्च में की प्रार्थना

ब्रेन में क्रिटिकल प्रॉब्लम होने पर हैदराबाद स्थित हॉस्पिटल में अरुण साबू है भर्ती

खूंटी: असहाय और गरीबों की आशा की किरण जगाने वाले और उनको सभी तरह से मदद करने वाले समाजसेवी सह मुरहू प्रखंड के उप प्रमुख अरुण साबू के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए क्षेत्र के लोगों ने मंदिर,माजिद और चर्च में की प्रार्थना की। दरअसल, उप प्रमुख अरुण साबू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके परिजनों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया तो उन्हें ब्रेन में क्रिटिकल समस्या को बताया गया। परिजनों ने अरुण कुमार साबू को हैदराबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं।
वहीं उप प्रमुख अरुण साबू के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर मुरहू क्षेत्र के चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।सभी लोगो ने उनके जल्द स्वास्थ्य होकर आने की कामना की।फादर सहित अन्य सभी ग्राम वासी के चहेते अरुण साबू को अपने पास नहीं पाकर ग्रामीण परेशान दिखे।
खूंटी- मुरहू सहित अन्य मस्जिदों में भी उनके जल्द स्वस्थ्य होकर आने की कमाना किया ।
अरुण साबू ने मुरहू क्षेत्र के कई गांव की बेसहारा को आसियान दिया है। उनके बच्चों बेहतर शिक्षा और रोजगार देने का काम किया है।
अरुण साबू के मुरहू प्रखंड में नहीं रहने से प्रखण्ड मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। उनके रहने से पूरा प्रखण्ड चहल पहल रहता था। सभी के लिए अरुण साबू काफी लोकप्रिय हैं। वहीं अंचल अधिकारी और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उनके जल्द स्वस्थ्य होने की हमलोग कामना करते हैं। साथ ही उनके आगमन की प्रतिक्षा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *