पलाश बेकरी यूनिट-खूंटी को उत्कृष्ट कृषि आधारित स्टार्टअप के लिए किया गया सम्मानित

रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किसान मेला एवं स्वकृषि प्रदर्शनी 2026 का आयोजन दिनांक 8 एवं 9 मार्च को नामकुम (आईसीएआर), रांची में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित थीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अबुबकर सिद्दीकी, सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग शामिल हुए।इस मेले में खूंटी जिला के बीएमएमयू तोरपा की ओर से ब्रांड पलाश के अंतर्गत संचालित दीदी बेकरी यूनिट का एक स्टॉल लगाया गया, जिसमें मड़वा से निर्मित निमकी, केक, सेब कुकीज़, फ्रूट केक आदि उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। इन उत्पादों को आगंतुकों द्वारा काफी सराहना मिली और इनकी अच्छी बिक्री भी हुई। साथ ही, बेकरी यूनिट को कृषि आधारित स्टार्टअप श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *