पाकिस्तान ने जम्मू में किया ड्रोन अटैक, भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराया
रांची: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक किया जा रहा है। इसके साथ ही जम्मू एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। वहीं भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब देते हुए सभी ड्रोन को मार गिराया है। भारत ने आठ ड्रोन को मार गिराया है। पूरे जम्मू कश्मीर में ब्लैक आउट कर दिया गया है। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। पूरे शहर में सायरन की आवाज गूंज रही है।
पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत के सीमावर्ती इलाके में हाई एलर्ट किया गया। पंजाब,लुधियाना और राजस्थान के कई जिले में हाई एलर्ट किया गया है।



