अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी : अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर “हेल्प ए चाइल्ड” संस्था, जिला प्रशासन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में डीआरडीए सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डालसा सेक्रेटरी, अध्यक्ष जिला परिषद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम, (पंचायती राज), पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, एलपीओ एवं ओआईसी, खूंटी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा, लैंगिक असमानता तथा समाज में मौजूद इसके दुष्प्रभावों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों को बताया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में समुदाय की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रतिभागियों को अपने साथ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा की पहचान करने, उससे निपटने और उसके विरुद्ध आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं सहायता तंत्र की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के उन्मूलन और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *