देशप्रिय क्लब में 12मई को बैसाखी मेला का आयोजन,आयोजकों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

डांस,वोकल एंड इंस्टुमेंटएल कंपटीशन होगा,तीस बच्चों का हो चुका रजिस्ट्रेशन

रांची: राजधानी रांची के देशप्रिय क्लब में12मई को बैसाखी मेला आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी जोरों पर है। इसमें डांस,वोकल एंड इंस्टुमेंटएल कंपटीशन होगा।

इसका उद्देश्य बच्चों को अपनी साकृति की और लाना है। इसके साथ ही यहां की प्रतिभा को एक प्लेटफार्म देना है। यह ओसम इवेंट के द्वारा कार्यक्रम ऑर्गनाइज कराया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को आयोजकों ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। आयोजक अनुश्री सरकार,माउतुसी चौधरी और वीनाश्री ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रतियोगिता में बच्चों का वोकल सॉन्ग और म्यूजिकल इंट्यूमेंट प्ले और डांस होगा। इसमें क्लासिकल डांस मेन बेस होगा। इसके अतिरिक्त यदि बच्चे किसी भी प्रकार का डांस कर सकते हैं तो वह करेंगे।
उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे स्कूल से आते हैं और मोबाइल में गेम खेलने में लग जाते हैं। अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूलते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति की तरफ लाना और उनको जागरूक करना है। हर बच्चे के अंदर कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी हुई है। हमलोग उसको बाहर निकलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चे भाग लेंगे। अबतक तीस से अधिक बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसके लिए बच्चों को तीन सौ रुपए देने होंगे।
वहीं वीनाश्री कहा कि हमलोग अपने इंस्टिट्यूट हार्मोनी में बहुत कम शुल्क में बच्चों को गीत,संगीत और नृत्य सिखाते हैं। बैसाख के उपलक्ष में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें झारखंड के अलग अलग जिले के कलाकार भाग लेंगे। इस अवसर पर ओडिसी डांसर अंकिता,भारत नाट्यम में मनोनिता विष्णु सहित कई सदस्य प्रेस कांफ्रेंस में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *