गुड फ्राइडे पर मंत्री रामेश्वर उरांव में झारखंड के लोगों को बधाई दी
रांची :प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड सरकार में मंत्री डा.रामेश्वर उराँव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने मानवता के लिए प्रेम,दया, करुणा,भाईचारा, एकता,शांति का उपदेश देने वाले प्रभु ईसा मसीह के बलिदान दिवस पर समस्त झारखंड वासियों एवं ईसाई धर्म के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डा.रामेश्वर उराँव ने कहा गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जब प्रभू ईसा मसीह ने धरती पर बढ़ रहे पाप के लिए बलिदान देकर निःस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।इस दिन ईसा मसीह ने उत्पीड़न और यातनाऐं सहते हुए मानवता के लिए अपने प्राण त्याग दिए।ईसाई धर्म के अनुयायी आज के दिन को शोक दिवस के रूप में मनाते हैं, दरअसल लोगों की भलाई के लिए ईसा मसीह ने अपनी जान दी थी,इस कारण इस दिन को गुड कहकर संबोधित किया जाता है साथ ही जिस दिन इन्हें सूली पर चढ़ाया गया उस दिन शुक्रवार था ऐसे में इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा मानव जाति के लिए पापों के प्रायश्चित करने और क्षमा दान के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन कुर्बान कर दिया।ईसा मसीह मानवता के कल्याण के लिए भाईचारा, एकता,शांति,प्रेम,दया,क्षमा,का उपदेश देते इसलिए सभी लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर का दूत मानते थे।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा प्रभु ईसा मसीह को सूली पर लटकाने के बावजूद भी उनके मुंह से क्षमा और कल्याण के संदेश ही निकले,यह उनके क्षमा की शक्ति की अद्भुत विशाल मानी गई।
डॉ राजेश गुप्ता ने कहा ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस दिन ईसा मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे वह दिन शुक्रवार था और इसी की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है, गुड फ्राइडे के दिन इसाई धर्म को मानने वाले अनुयायी गिरजा घर जाकर प्रभु को याद करते हैं।

