पर्यटन क्षेत्र के रुप में रंगरोड़ी का विकास का होगा विकास :नीतीश

खूंटी: प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबारु स्थित रंगरोड़ी के पर्यावरण की सुंदरता के बीच प्रचलित बाबा भोलेनाथ नदी के बीच स्वस्फूटित शिवलिंग दर्शन के साथ प्रकृति नजारा अति मनभावन बरबस मन को खींचता है। जहाँ लोग प्रकृति के बीच पूजा अर्चना करने तथा पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग आनेवाले इस स्थान को पर्यटन के रुप में बढ़ावा देने को लेकर सुविधा मिले। इस दृष्टिकोण से योजना बनाने के लिए जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार की अगुवाई में उपविकास आयुक्त नितिश कुमार क्षेत्र का अवलोकन किया। वहीं पर्यटन को बढ़ावा मिले इस दृष्टिकोण से रंगरोड़ी धाम की जानकारियाँ ली। जहाँ जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा की अगुवाई में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से रंगरोड़ी धाम का विकास किया जाएगा। जिसमें यहाँ आनेवाले लोगों को सुविधा मिल सकेगा। साथ ही ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे।
उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार ने बताया कि बताया कि प्रकृति का अनुपम उदाहरण झारखण्ड में से एक रंगरोड़ी भी है, जहाँ प्रकृति का नजारा मनभावन है। वहीं प्रतिदिन लोग भगवान का दर्शन करने पूजा अर्चना करने तथा प्रकृति का आनन्द लेने लोग आते हैं। यहाँ विकास के अनेक सम्भावनाएँ हैं। जिसपर योजनाएँ बनाया जा रहा है। यहाँ मेला भी लगता है। इसलिए पर्यटकों की सुविधा को लेकर कार्य किया जाएगा।

रंगरोड़ी धाम खूँटी का नाज, अर्जुन मुण्डा के नेतृत्व में किया जाएगा विकास – मनोज
जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र का विकास तब होता है जब योजनाओं के माध्यम से ऐसे लोगों को सुविधा मुहैया कराया जाय। रंगरोड़ी धाम खूँटी का एक नाज है। जहाँ दूर-दूर से भी लोग आते हैं। पिकनिक के दिनों में काफी भीड़ होती है वहीं प्रत्येक वर्ष यहाँ 15 जनवरी को मेला लगता है। जहाँ अटूट विश्वास के साथ भोलेनाथ का पूजा अर्चना करते हैं, वहीं लोग पूजा करने के साथ प्रकृति के अनुपम दृश्य का भी आनन्द लेते हैं। यहाँ लोग एल्बम व फिल्म सूटिंग के लिए भी आते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जानकारी मिलने पर इस स्थल को बढ़ावा मिलेगा तो लोगों का विकास की सम्भावनाएँ बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग जनजातीय मंत्रालय और सांसद कोष से रंगरोड़ी धाम का सुविधायुक्त विकास किया जाएगा‌।

स्थानीय मुखिया भदवा उराँव ने कहा कि क्षेत्र काफी पिछड़ा है इसके बावजूद लोगों का आगमन होता रहता है। इसके विकास से क्षेत्र का माहौल और वातावरण बदलेगा।
प्रखण्ड प्रमुख छोटराय मुण्डा ने कहा कि समाज और व्यक्ति का विकास तब होता है जब क्षेत्र विकसित होता है। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से सड़कें सुधरेंगी और आवागमन होगा तो स्थानीय लोगों का व्यवसाय बढ़ेगा। अर्जुन मुंडा ने जो कदम बढ़ाया है इससे खूँटी जिला विपरीत परिस्थिति में भी आगे बढ़ा है। खूंटी जिला में केंद्रीय मद से विकास कार्य काफी हो राह है।
इस दौरान जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रमुख छोटराय मुण्डा, मुखिया भदवा उराँव, ग्राम प्रधान मड़़की पाहन, बिशु पाहन, शीरी महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *