नीतीश कुमार की जनसभा अब 3 फरवरी को: खीरू महतो

रांची: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 3 फ़रवरी को रामगढ़ आएँगे। पूर्व में उन्हें 21 जनवरी को नीतीश ज़ोहार विशाल जनसभा में शामिल होने रामगढ़ आना था। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने प्रदेश जदयू कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती है, उनके 100 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी इसे शताब्दी समारोह के रूप में मना रही है, इसके साथ की 26 जनवरी के मद्देनज़र उनकी सरकारी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम की तिथि बढ़ा दी गयी है।
प्रेस वार्ता में नीतीश ज़ोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सागर उपाध्यक्ष डॉ आफ़ताब जमिल, कुमार, प्रदेश महासचिव उपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, संजय सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *