एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखी एकजुटता, नेताओं की जुटान बनी चर्चा का केंद्र

प्रदीप विद्रोही,भागलपुर: ज़िले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा और गठबंधन की एकजुटता का प्रतीक बन गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह की अध्यक्षता में और जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह के मंच संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम ने एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।राजनीति के दिग्गज, एक मंच पर: कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, सांसद अजय कुमार मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, जदयू जिला संगठन प्रभारी प्रह्लाद सरकार, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, हम नेता अवनीश कुमार सिंह, रालोमो से हिमांशु पटेल, और राजनीतिक सलाहकार सुड्डू साईं व अजय राय जैसे कई राजनीतिक दिग्गजों की उपस्थिति ने सम्मेलन को खास बना दिया।संदेश साफ था – एनडीए तैयार है:मंच से नेताओं ने एक स्वर में आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया।
शाहनवाज़ हुसैन ने कहा – एनडीए के पास नीति भी है, नेतृत्व भी और नीयत भी। हमें सिर्फ जन-जन तक ये संदेश पहुंचना है।सांसद अजय मंडल ने ज़मीनी संगठन को मजबूत करने की बात कही, जबकि कहकशां परवीन ने महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर ज़ोर दिया।गठबंधन की विविधता, मंच की ताक़तसम्मेलन में शामिल नेताओं की सूची खुद में गठबंधन की विविधता और सामाजिक प्रतिनिधित्व को दर्शा रही थी। राजनीतिक सलाहकार: महेश यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ: प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय मंडल, पप्पू मंडल, महिला प्रकोष्ठ: प्रदेश महासचिव कल्याणी देवी, अर्पणा कुमारी, विधानसभा प्रभारी: कुणाल रतन प्रिय, लोजपा नेता: मिथुन यादव, विजय यादव सहित अन्य प्रमुख नेता अंशु प्रिया, सौरभ तिवारी, अर्जुन शाह, बीनू बिहारी, अंजू कुशवाहा, मधुलता कुशवाहा, रोजी रानी मौके पर उपस्थित थे।
अंततः सबने कहा यह सम्मेलन सिर्फ एक आयोजन नहीं था। यह एनडीए का शक्ति प्रदर्शन था।
मंच से जो आवाजें उठीं, वो सीधे ज़मीनी कार्यकर्ताओं तक पहुंच। और संदेश एकदम साफ था: हम सब साथ हैं और हम तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *