हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य महाराज जी का हुआ स्वर्गवास

पटना।पंचकुटी , हनुमान मन्दिर, विजनौर ( उत्तर प्रदेश) के हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक, स्वामी अंश चैतन्य महाराज जी का आकस्मिक निधन हो गया। इनके निधन पर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए इन्हें हिन्दू धर्म व सनातन धर्म का हितैषी बताते हुए उनके आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बिहार प्रदेश हिन्दू युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार ने उनके निधन को हिन्दू और सनातन धर्म के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए वे संघर्ष जारी किए हुए थे। बहुत से भ्रष्टाचारियों के पोल भी खुलने वाली थी। उन्होंने ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि इन्हें धमकी भी आती थी। उनके निधन पर राजीव कुमार सैनी, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार, हिन्दू युवा सेना, अधीर कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखण्ड परशुराम अखाड़ा, रवि कुमार पंचाल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *