इंटरनेशनल योगा दिवस पर मुरहू प्रखंड उप प्रमुख और बीडीओ ने किया योगाभ्यास
खूंटी: योग दिवस पर शुक्रवार को मुरहू प्रखण्ड परिसर में उप प्रमुख अरुण साबू और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी ने किया योगाभ्यास किया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर उप प्रमुख ने कहा कि योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है।
जब शरीर से तंदुरुस्त रहेंगे तो कोई भी कार्य करने में आपको मन लगेगा। इसलिए जीवन में स्वस्थ रहने के लिए सभी को सुबह एक घंटा योग जरूर करना चाहिए। खासकर विद्यार्थियों को तो प्रतिदिन योग जरूर करना ही चाहिए,क्योंकि स्वास्थ्य ही धन है
उप प्रमुख ने पीएम मोदी के द्वारा शुरू की गई विश्व योग दिवस पर देश वासियों को भी बधाई दी। साथ ही कहा कि आज 10वीं अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि योग करने से आपके शरीर तंदुरुस्त रहेंगे। साथ ही इसके आपके विचारों में भी पॉजिटिव परिवर्तन आता है। उन्होंने सभी लोगो से योग करने की अपील की।
इसके अलावा कस्तूरबा स्कूल मुरहू में भी उप प्रमुख और बीडीओ ने जाकर योग कराया और योग शिक्षकों को धन्यवाद दिया।
स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि मुरहू से इंटरनेशनल योगा में एक बच्ची भाग लेने गई है जो कि एक प्रतिभा का प्रतीक है। उप प्रमुख ने कहा कि वैसे प्रतिभावान बच्चियों को प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कोडाकेल पंचायत सहित मुरहू का उसने नाम रोशन किया है। उसको सम्मानित करने से मुरहू प्रखंड क्षेत्र के अन्य बच्चियों में भी योग के प्रति जागृति आयेगी।

