नगर निकाय चुनाव: 48 नगर निकायों में कुल 6979 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल

रांची: झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया बुधवार देर शाम समाप्त हो गई है। राज्य के 48 नगर निकायों में कुल 6979 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।इसके साथ ही शहरी सियासत में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।मेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 674 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 6305 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है
राज्य के 9 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 91 प्रत्याशी मैदान में हैं. 20 नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 112 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं 19 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 72 प्रत्याशी चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है. इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी.
नगर निकाय चुनाव के लिए 24 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनावी सरगर्मी अब और तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *