आजसू और भाजपा के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल,विधायक राजेश कच्छप ने किया स्वागत

रांची/नामकुम:- खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय में भाजपा एवं आजसू पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जिससे खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस का पट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। विभिन्न पार्टियों से कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिजरी विधायक राजेश कच्छप के कार्यो एवं व्यवहार से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। कांग्रेस पार्टी खिजरी विधानसभा क्षेत्र में एवं राज्य में अच्छा काम कर रही है। कांग्रेस का दामन थामने वालों में रेखा देवी, उप मुखिया टुण्डाहुली पंचायत, रविन्द्र करमाली, सरीता देवी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, माजिद अंसारी, मिन्हाज अंसारी, वारिस अंसारी, असगर अंसारी, मुमताज अंसारी, वासीम अंसारी, सकील अंसारी एवं लोग हैं। मौके पर ओरमांझी प्रखण्ड उप प्रमुख रिजवान अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुण्डा, टुण्डाहुली पंचायत समिति सदस्य रीना मुण्डा, सफिउल्हा अंसारी, हरिमोहन महतो, रमेश चंद्र उरांव, सुरेन्द्र उरांव, सुनील तिर्की, जितेन्द्र करमाली एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *