20-21 जून को तेज हवा के साथ झारखंड में मानसून प्रवेश कर सकता है

रांची: भीषण गर्मी से जल्द ही झारखंड के लोगों को मिलने वाली है।20-21 जून को यहां मानसून प्रवेश कर सकता है।मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले-पलामू, गढ़वा, लातेहार चतरा, कोडरमा और लोहरदगा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में येलो अलर्ट जारी है। जबकि 20 जून और 21 जून को तेज हवा के साथ मेघ गर्जन के आसार है। मौसम विभाग के आनुसार 22 जून को मानसून एंट्री ले सकता है। मॉनसून राज्य में संथाल के रास्ते आएगा। पहले पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश होगी। इसके चार से पांच दिनों के बाद पूरे राज्य में बारिश शुरू हो जाएगी। आज देवघर, बोकारो के साथ कई जिलों में बदल छाए हुए हैं। आज शाम तक राजधानी में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *