विधायक राजेश कच्छप ने किया रामपुर रिंग रोड चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास

रांची: खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य सहित अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लगातार हो रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर फोरलेन बाईपास सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ अन्य कई निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया है। जय प्रभा कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय टाटीसिलवे के पास विधायक मद से शौचालय निर्माण कार्य एवं जिला योजना अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत आरा सिधाटोली में विभिन्न गलियों में 2470 फीट पी.सी.सी. पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर रामपुर में प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक रखा गया। आगामी लोकसभा चुनाव में कैसे मजबूती से अपने अपने बुतों पर लीड करना है इसकी विस्तृत से चर्चा की गई। बुथ स्तर बीएलओ बनाने की चर्चा की गई।सबसे बड़ी बात तो यह रही की विधायक ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से शिलान्यास स्थल पर नारियल तोड़ कर शिलान्यास करवाया। इससे स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों में विधायक के प्रति अच्छा नजरिया देखा गया। इससे पूर्व पाहन के द्वारा पूजा पाठ किया गया।
मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड में निरंतर विकास के कार्यों को अंजाम दे रही है। आज मैने खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। इसमें दुर्गा सोरेन चौक से रिंग रोड रामपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। राजधानी रांची की सड़कों पर वाहनों और लोगों के भीड़ का दवाब बढ़ता ही जा रहा है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के चौड़ीकरण होने से काफी हद तक जाम की स्थिति कम हो जायेगी। विधायक ने कहा कि इसके अलावा मैने हजारीबाग जाने वाली सड़क,ओरमांझी से हुंडरू फॉल सड़क का भी शिलान्यास किया है। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने पर्याप्त फंड देकर इस कार्य को किया है। राजधानी रांची में ब्रिज भी बना रहा है। लेकिन इससे पहले भाजपा विधायक सीपी सिंह वोट बैंक के लिए हमेशा झुग्गी झोपड़ी और फुटपाट का मसला को लेकर ब्रिज निर्माण कार्य में बाधक बनते थे। विकास के कार्यों पर थोड़ी बहुत कुर्बानियां देनी पड़ती है। हमारी सरकार ने विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है और यह निरंतर बढ़ता ही रहेगा।
इस अवसर पर रामपुर पाहन मुन्ना लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि नामकुम प्रखण्ड सतीश पंडा,विधायक प्रतिनिधि खाद आपूर्ति विभाग शंकर गोप,नामकुम प्रखण्ड प्रमुख आशा कच्छप,सिदरोल मुखिया लक्ष्मी कुमारी,रामपुर मुखिया सरस्वती देवी, हुवाँगहातु मुखिया विवेक मुंडा,सरवल मुखिया नन्हे कच्छप,माधो कच्छप,सुनूराम मुंडा,विकास लुधम,गुरुसाहय मुंडा,कल्याण लिंडा, मंगरा कच्छप, पुष्ला मुंडा,करण मुंडा,महावीर नाग , एतवा मुंडा,विजय टोप्पो,मेरी तिर्की, अंजु लकड़ा,उत्तम गोप,जयराम सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *