जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर विधायक ने माल्यार्पण किया

रांची: टाटीसिलवे स्थित इलेक्ट्रिक इक्वीपमेंट वर्कर्स यूनियन के कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष विधायक राजेश कच्छप ने प्रांगण में राष्ट्रीय झण्डा फहराया और महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सभा में उपस्थित अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महात्मा गांधी के विचार सत्य, अहिंसा और स्वच्छता और भी समीचीन हैं। महात्मा गांधी जैसा विभूति अब तक विश्व में दूसरा नहीं हुआ है। देश की स्वतंत्रता के लिए देश उनका ऋणी है। उनके विचारों को अपने जीवन में लाल बहादुर शास्त्री ने उतारा था। प्रधान मंत्री के पद पर रहते हुए भी उनका जीवन सादगी पूर्ण था। मात्र दो जोड़ी कपड़ों में उन्होंने अपना जीवन निर्वाह किया। उनके द्वारा दिया गया नारा जय जवान – जय किसान आज भी अनुकरणीय है। राजेंद्र मुण्डा, एतवा ओराओं, अर्चना मिश्रा, सरिता देवी, अजय करमाली और मधुसूदन पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सचिन नायक, जॉन तिग्गा, विकास मिश्रा, प्रकाश साहू, संजय प्रसाद एवं अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभा लॉ संचालन यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *