24 को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक पुराना विधानसभा विधायक क्लब में
रांची :झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक गुरुवार को झारखंड विधानसभा विधायक क्लब में होगी।
बैठक में झारखंड अलग राज्य के सुविख्यात आंदोलनकारी डॉ रोज केरकेट्टा को नमन व प्रसान कुमार दुबे को श्रद्धांजलि दिया जाएगा. तत्पश्चात झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा ,उपलब्धि, सुझाव ,सुधार, तथा सरकार के कार्यों
आय- व्यय ,झारखंड आंदोलनकारी संगठनों के बीच समन्वय , भावी कार्यक्रमों एवं संघर्ष के विषय झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान -सम्मान ,अलग पहचान, पुत्र -पुत्रियों के रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी करने तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये की मांग पर चर्चा की जाएगी. उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी.

