अखिल राजपूताना कल्याण न्यास की बैठक और अध्यक्ष पद का चुनाव

रांची: अखिल राजपूताना कल्याण न्यास द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन टाटीसिल्वर, लालगंज, सूर्य नगर स्थित करनाल बीके सिंह के आवास पर किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सौ से अधिक लोग एकत्रित हुए और समाज के उत्थान हेतु विविध पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह ने की, जिन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप एवं वीर कुंवर सिंह की तस्वीरों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की। कार्यक्रम का संचालन अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राम सिंह जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय सचिव श्री शिवाजी सिंह परमार, श्री नित्यानंद सिंह जी, श्री दिलीप सिंह जी, श्री संतोष सिंह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल सिंह ने समाज के विकास और उसकी एकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे यह संगठन समाज के लिए कार्य कर रहा है और किस तरह से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान टाटीसिल्वर क्षेत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव भी किया गया, जिसमें करनाल वीरेंद्र कुमार सिंह जी को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उनका नाम प्रस्तावित करने में श्री संजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उपस्थित बुजुर्ग गार्जियन जैसे श्री रमेश सिंह जी, श्री राम देव सिंह जी, श्री परशुराम सिंह जी, श्री कामाख्या सिंह जी, श्री हरिंदर सिंह जी, श्री त्रिभुवन सिंह जी, और श्री रोलन सिंह ने उनका समर्थन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष भाषण देते हुए करनाल वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि वे समाज की एकता और अखंडता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “जिन्हें समाज से कोई दूरी हो गई है, उन्हें वापस जोड़ने का काम किया जाएगा, और समाज को एकजुट करने के लिए एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी। समाज के सभी निर्णय बुजुर्गों की राय से लिए जाएंगे, और उनका आशीर्वाद हमेशा प्राप्त किया जाएगा।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह ने करनाल वीरेंद्र कुमार सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया और यह घोषणा की कि आगामी 9 मई 2025 को महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर नई कार्यकारिणी और समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम के समापन की प्रक्रिया संजीत सिंह ने की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम को समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *