2000 वर्ष के मैट्रिक बैच ने 25 वर्षों को किया जीवंत
बोकारो: 2000 वर्ष में कसमार हाई स्कूल से मैट्रिक पासआउट छात्रों का मिलन समारोह सह वनभोज 8 फरवरी दिन रविवार को कसमार प्रखंड स्थित मंजूरा पंचायत के आई टी आई कॉलेज लाहेरिया टांड़ में में आयोजित किया गया । इस मिलन समारोह में बचपन के मित्रो से मिलना ओर आपस में मनोरंजन कर पुरानी दोस्ती के यादगार को जीवंत किया गया बनाया जाएगा ।इस मिलन समारोह में 2000 वर्ष मैट्रिक बैच के करीब सभी बचपन के यारों का मिलन होगा ।सभी 25 वर्षों बाद आपस में मिले और पुरानी यादों को ताजा कर आपस में मनोरंजन किया। डीजे के आवाज के साथ सभी यारो ने जमकर ठुमका लगाया ,उपरांत सभी दोस्तों ने एक बैठक कर बचपन की यादों को जीवंत किया ,ओर खूब मौज मस्ती किए । इस मिलन समारोह में सभी यारो ने कहा कि इस तरह की मिलन हर वर्ष किया जाएगा ,जो दोस्त जहां रहेंगे वहां से एक दिन के लिए आना होगा और मिलन समारोह को यादगार बनाना होगा ।इस मिलन समारोह में सभी यारो ने मिलकर ऐतिहासिक बनाया ,खूब नाचे , गाये ओर 25 वर्षों के बचपन की यादों को ताजा किया ।इस समारोह में अजीत कुमार,कपिल मुंडा ,विक्रांत कुमार,निर्मल महाराज,शेरे आलम,मुकेश कुमार ,परमेश्वर कुमार ,प्रशंजित सहार ,वरुण चौबे ,प्रदीप कुमार ,विनोद कुमार ,इमरान अंसारी ,भोला कुमार ,मोहम्मद महबूब ,सुखदेव सहित 2025 मैट्रिक बैच के सभी दोस्त मौजूद थे ।



