विभिन्न वार्डों की कई महिलाएंआजसू पार्टी में शामिल,केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा ने सभी का किया स्वागत

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न वार्ड की कई महिलाओं ने मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा के समक्ष पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने की, जबकि महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, राकेश रौशन, अनिल गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।
मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। आजसू नगर निकाय चुनाव में मातृशक्ति को बेहतर भागीदारी देगी। प्रत्येक वार्ड में आजसू की महिला इकाई का गठन होगा। वर्तमान राज्य सरकार ने चुनावी लाभ के लिए मइया योजना लागू कर महिलाओं को गुमराह किया। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर* ने कहा कि आजसू पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। महिलाएं जागरूक होंगी तभी राज्य आगे बढ़ेगा।
केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा के कहा कि आजसू में मातृशक्ति को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पंचायत चुनाव में नारीशक्ति को पचास प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाया।
महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में नगर निकाय की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसमे महिला समिति का भी गठन किया जा रहा है।
रीता देवी, लक्ष्मी देवी, नेहा देवी, प्रतिमा कर्मकार, पम्मी देवी, सोनी वर्मा, सुमित्रा वर्मा, कमला साहु, तैतरी साहु, पुष्पा सिंह, अपर्णा, राधा, आरती, सुधा, संजू, दुर्गा, रेखा, मंजू, खुशबू, किरण, रागिनी, पूनम, रीना, रीता, मुन्नी, संध्या, अंजली, श्वेता, अंजिता आदि महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *