नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के कई कोचिंग संस्थान जांच एजेंसी के रडार पर…

रांची: पूरे देश में इन दिनों नीट पेपर लीक की चर्चा सब के जुबान पर है। इसकी लगातार हो रही जांच में एक से बढ़ कर एक चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बिहार,झारखंड,गुजरात और हरियाणा से इसके तार जुड़ रहे हैं।
वहीं झारखंड के नामी कोचिंग संस्थान से इसके तार जुड़ने की शंका है। नीट प्रश्न पत्रों को रिम्स के डॉक्टरों द्वारा सॉल्व कर इसे शिक्षा माफियाओं ने मोबाइल के माध्यम से प्रसार किया था। इसने एक एक स्टूडेंट से 30-40 लाख रुपए लिए गए थे। जांच एजेसियां झारखंड के कई शहरों में नजरें टिकाये हुई है। कई शहरों में जांच चल रही है। कोचिंग सेंटर्स से लेकर कुरियर सर्विस पर जांच एजेंसियों की नजरें टिकी है। खबर है कि राजधानी रांची में भी नेट पेपर लीक मामले में एक कुरियर सर्विस रडार पर आ चुका है। नीट पेपर लीक केस के तार झारखंड से भी जुड़े हैं।इस केस के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु का रांची के बरियातू में अपना घर है।नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही टीम कुरियर सर्विस के कार्यालय में भी जांच कर रही है। बिहार ईओयू की टीम मामले की जांच करने रांची पहुंची. बरियातू में सिकंदर यादवेंदु का घर है। हरमू में उसके बेटे की दुकान है. वह लालू प्रसाद का करीबी है. चारा घोटाले में जब लालू प्रसाद रांची जेल में थे, तब सिकंदर यादवेंदु उनसे मुलाकात किया करता था।
कुरियर सर्विस में काम करने वाले एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों से पूछताछ की गई है. कई कागजात चेक किए गए. टीम के द्वारा कुरियर सर्विस के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है, ताकि यह पता चल सके कि रांची का ऐसा कौन सा व्यक्ति था जिसने नीट के लिख प्रश्न पत्रों को कुरियर के माध्यम से अन्य जगहों पर भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *