राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने हेमंत सोरेन सरकार पर की हमला ,कहा- झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर नहीं  

झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, होटवार जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्था से हुई खिन्न

रांची : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में है। सोमवार को उन्होंने राजधानी रांची के खेलगाँव स्थित होटवार जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में जाकर महिला बंदियों से बातचीत की। साथ ही जेल के अंदर हो रही समस्याओं को जाना। जेल के अंदर प्रसूति महिलायें कैसे रहती है,उनके रहने की कमरे को देखा। जेल के अंदर व्यवस्था से महिला आयोग की सदस्य खिन्न हो गई। इसके बाद उनको रिम्स का निरीक्षण करना था लेकिन वहां के अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं थे। इसलिए रिम्स का दौरा नहीं कर पाई ।

सोमवार को राज्य अतिथिशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोग की सदस्य ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोली। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने अबतक महिला आयोग का गठन नहीं किया हैं। बीते कई सालों से राज्य महिला आयोग में  अध्यक्ष नहीं है। महिलायें अपनी सुरक्षा और समस्याओं को किसके पार रखेगी। राज्य सरकार इसके लिए संवेदशील नहीं है। राज्य में महिलाओं से संबंधित करीब सकड़ों मामले लंबित हैं, उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी लड़कियां भी यहां पर सुरक्षित नहीं है। गोड्डा जिले में बीते पंद्रह दिनों के अंदर महिलाओं के साथ कई घटना हुई हैं। सुंदरपहाड़ी स्थित एक गाँव में एक बच्ची के साथ दस मनचले लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में जब मैंने पीड़िता से बातचीत की तो कहा कि मेरा बयान महिला पुलिस ने नहीं जेन्स पुलिस से लिया। इससे बड़ा दुर्भाग्य की बात क्या हो सकता है कि थाना में महिला पुलिस नहीं है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले गोड्डा कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई। सरकार कि कोई व्यवस्था नहीं है। मैंने राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात की हूँ और राज्य की व्यवस्था से वाकिफ कराई हूँ। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर नहीं है।

यहां कि आदिवासी-मूलवासी बच्चियों को मरने के लिए छोड़ दिया है। आयोग इसके लिए गंभीर है और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रपति को दूँगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग झारखंड के अलग अलग जिले में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी और उसके समाधान की दिशा में कदम उठाएगी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *