महेंद्र सिंह धोनी ने आश्री बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सह रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को शहर के  बिरसा चौक स्टेशन रोड स्थित गीतिलपीढ़ी में आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। उनके साथ जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी थे। उस अवसर पर धोनी ने कहा कि इस तरह के बैडमिंट कोर्ट खुल जाने से आम लोगों को भाऊत सुविधा होगी।

लोग बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले पाएंगे। विश्वस्तर के तर्ज पर बने इस कोर्ट में आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मैं भी यहां प्रैक्टिस के लिए कभी-कभी आऊंगा। वहीं जेएससीए अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि आधुनिक उपकरण से लैस इस बैडमिंटन कोर्ट में लोगों को विश्वस्तर का प्रशिक्षण मिलेगा। रांची में यहाँ पर काफी खेल प्रेमी पहुंचेंगे।  

वहीं बेडमिंटन कोर्ट के संचालक मंजुल केरकेट्टा ने बताया कि इस बेडमिंटन कोर्ट में लोगों के प्रशिक्षण के लिए दो महिला और दो पुरुष कोच की नियुक्ति की गई है। यह कोर्ट सुबह पांच बजे से नौ बजे तक और शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलेगा। बेडमिंटन कोर्ट के इच्छुक लोक संपर्क कर सकते हैं। मौके पर कोच राकेश कुमार, सुषमा केरकेट्टा, सिद्धार्थ केरकेट्टा, अभिषेक केरकेट्टा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *