भारत के रत्न है लाल कृष्ण आडवाणी: बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अभिनंदनीय है।
श्री मरांडी ने कहा कि अपने कुशल नेतृत्व से सदा सर्वदा के लिए भारतीय राजनीति की दिशा बदलने, देश के जनमानस को संगठित कर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के संकल्प को साकार करने में आदरणीय आडवाणी जी का योगदान हम सबके लिए अनुकरणीय है।
कहा कि आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है। आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है।
श्री मरांडी ने कहा कि आडवाणी जी के अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के निर्णय हेतू आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा रहा है।
कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का भारत के विकास में योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन सामान्य स्तर पर काम करने से शुरू होकर उप-प्रधानमंत्री की यात्रा तक का है। देश के अनथक और वीर सपूत को सम्मानित होना, पूरे राष्ट्र का सम्मान है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के द्वारा हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत, देश के भूतपूर्व उपप्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से अलंकृत करने का निर्णय सभी को आनंदित करने वाला है।
कहा कि भारतीय राजनीति में आडवाणी जी का संगठनात्मक जीवन शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रतिमूर्ति हैं।
भारत रत्न देने पर बधाई देने वालो में नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बड़कुंवर गागराई, अशोक भगत कालीचरण सिंह, आरती कुजूर, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, गणेश मिश्रा, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मराण्डी, सुनीता सिंह, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा, मनोज वाजपेयी, सीमा पासवान, दीपक बंका, मनीष जायसवाल, हेमन्त दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, विवेक विकास, अमर झा, राहुल अवस्थी, प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज़, कुणाल षड़ंगी, रमाकांत महतो, अरुण उराँव, जेबी तुबिद, अमित मंडल,विनय सिंह, अविनेश कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *