खूंटी नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित, वार्ड 7 से अनुप कुमार साहू ने जीत दर्ज की

खूंटी:नगर निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद खूंटी नगर निकाय के वार्डवार निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच संपन्न मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक परिणाम के अनुसार कुल 19 वार्डों से नए वार्ड सदस्यों का चयन हुआ है। वार्ड संख्या 1 से दिनेश कुमार महतो, वार्ड 2 से सुमित्रा कुमारी तथा वार्ड 3 से दिनेश कुमार महतो निर्वाचित घोषित किए गए। इसी तरह वार्ड 4 से हेमंती कुमारी, वार्ड 5 से अनिता टूटी, वार्ड 6 से सीखा देवी और वार्ड 7 से अनुप कुमार साहू ने जीत दर्ज की।
वार्ड 8 से शशांक शेखर, वार्ड 9 से बिनय नायक और वार्ड 10 से मो. खालिद हुसैन विजयी रहे। वहीं वार्ड 11 से संदीप स्मिथ होरो, वार्ड 12 से अनिल कच्छप और वार्ड 13 से जूही प्रियंका तोपनो निर्वाचित हुए। वार्ड 14 से सेरोफिना मड़की, वार्ड 15 से कविता वर्मा तथा वार्ड 16 से इंजलीना हेमरोम ने जीत हासिल की।
इसके अलावा वार्ड 17 से आनन्द मसीह तिडू, वार्ड 18 से गंगु टुटी और वार्ड 19 से ममता कुमारी को वार्ड सदस्य चुना गया है।
प्रशासन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *